Central Industrial Security Force (CISF) Recruitment 2025: कुल 403 पदों पर भर्ती।

Central Industrial Security Force (CISF) Recruitment 2025: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर 403 रिक्तियां निकाली हैं। ये पद खेल कोटे से भरे जाएंगे। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पुरुष और महिला, दोनों उम्मीदवार आवेदन के योग्य हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अंतिम तिथि 06 जून 2025 है। पद, योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारियां आगे दी गई हैं।

Central Industrial Security Force (CISF) Recruitment 2025: हेड कांस्टेबल, कुल पद : 403

(खेलों के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)

वुशु, कुल पद : 11

●पुरुष : 06, महिलाएं : 05

ताइक्वांडो, कुल पद : 08

●पुरुष : 02, महिलाएं : 06

कराटे, कुल पद : 14

●पुरुष : 08, महिलाएं : 06

पेंचक सिलाट (मार्शल आर्ट फॉर्म), कुल पद : 18

●पुरुष : 10, महिलाएं : 18

तीरंदाजी, कुल पद : 16

●पुरुष : 08, महिलाएं : 08

कायकिंग, कुल पद : 12

●पुरुष : 06, महिलाएं : 06

कनोइंग, कुल पद : 12

●पुरुष : 06, महिलाएं : 06

रोइंग, कुल पद : 12

●पुरुष : 06, महिलाएं : 06

फुटबॉल, कुल पद : 29

●पुरुष : 09, महिलाएं : 20

हैंडबॉल, कुल पद : 15

●पुरुष : 05, महिलाएं : 10

जिमनॉटिस्क, कुल पद : 14

●पुरुष : 06, महिलाएं : 08

तलवारबाजी (फेंसिंग), कुल पद : 08

●पुरुष : 04, महिलाएं : 04

खो-खो, कुल पद : 24

●पुरुष : 12, महिलाएं : 12

स्वीमिंग, कुल पद : 17

●पुरुष : 07, महिलाएं : 10

वॉलीबॉल, कुल पद : 17

●पुरुष : 03, महिलाएं : 14

सेपक टकरॉ, कुल पद : 08

●पुरुष : 04, महिलाएं : 04

बास्केटबॉल, कुल पद : 20

●पुरुष : 08, महिलाएं : 12

टेनिस, कुल पद : 08

●पुरुष : 04, महिलाएं : 04

बैडमिंटन, कुल पद : 08

●पुरुष : 04, महिलाएं : 04

साइक्लिंग, कुल पद : 08

●पुरुष : 04, महिलाएं : 04

एथलेटिक्स, कुल पद : 48

●पुरुष : 30, महिलाएं : 28

बॉक्सिंग, कुल पद : 06

●पुरुष : 03, महिलाएं : 03

हॉकी, कुल पद : 07

●पुरुष : 07

जूडो, कुल पद : 03

●पुरुष : 02, महिलाएं : 01

कबड्डी, कुल पद : 06

●पुरुष : 06, महिलाएं : 00

वेटलिफ्टिंग, कुल पद : 12

●पुरुष : 08, महिलाएं : 04

रेसलिंग, कुल पद : 17

●पुरुष : 13, महिलाएं : 04

बॉडी बिल्डिंग, कुल पद : 12

●पुरुष : 12, महिलाएं : 00

सूचना : खेल कैटेगरी/ इवेंट के आधार पर रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से 12वीं पास हो।

Central Industrial Security Force (CISF) Recruitment 2025: खेल संबंधी उपलब्धियां

● हेड कांस्टेबल के लिए : संबंधित खेल में राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो। या

● इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कोई मेडल जीता हो। या

● नेशनल स्कूल गेम्स/चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता हो।

वेतनमान : 25,500 से 81,100 रुपये।

Central Industrial Security Force (CISF) Recruitment 2025: शारीरिक मानदंड

● कद (पुरुष) : 167 सेमी। कद (महिला) : 153 सेमी।

● सीना (पुरुष) : 81 सेमी। पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो।

● वजन : कद और आयु के सही अनुपात में।

● दृष्टि क्षमता : बिना चश्मे के एक आंख की दूर दृष्टि क्षमता 6/6 और दूसरी आंख की 6/9 हो।

आयुसीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 23 वर्ष हो। आयु का निर्धारण 01 अगस्त 2025 के आधार पर किया जाएगा।

● अधिकतम आयुसीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच, ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।

Central Industrial Security Force (CISF) Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

● योग्य उम्मीदवारों का चयन स्पोर्ट्स ट्रायल, प्रोफिसिएंशी टेस्ट और मेडिकर परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

● सबसे पहले जिस खेल और कैटेगरी के लिए आवेदन किया है उसका ट्रायल टेस्ट होगा। यह क्वालिफाइंग होगा।

● इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह कुल 40 अंकों का होगा। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए 20 अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।

● इसके बाद मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

Central Industrial Security Force (CISF) Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

● 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Central Industrial Security Force (CISF) Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

● वेबसाइट (https://cisfrectt.cisf.gov.in/) के होमपेज पर जाएं। यहां नोटिस बोर्ड के तहत फ्लैश हो रहे लिंक RECRUITMENT OF MERITORIOUS SPORTSMEN AND WOMEN TO THE POST OF HEAD CONSTABLE (GD) … पर क्लिक करें।

● ऐसा करने से पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्टर/लॉगइन लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन सेक्शन में दिए रजिस्टर लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। इससे आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।

● अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें और आवेदन पत्र भर लें। फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अब शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।

●आवेदन शुल्क : 100 रुपये। एससी, एसटी वर्ग और सभी महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 जून, 2025

●आधिकारिक वेबसाइट : https://cisfrectt.cisf.gov.in/

●ई-मेल आईडी : [email protected]

Read More :- IIFCL Projects Limited Recruitment 2025: कुल 08 पदों पर भर्ती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top