भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई | Agniveervayu Recruitment 2025
भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु (Agniveervayu) के लिए बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती इंटेक 02/2026 बैच के लिए की जाएगी। अगर आप देशसेवा का सपना देख रहे हैं और 12वीं या डिप्लोमा पास हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण | Agniveer Vayu Vacancy 2025 Overview
विशेष जानकारी | विवरण |
---|---|
भर्ती संस्था | भारतीय वायुसेना |
योजना का नाम | अग्निपथ योजना |
पद का नाम | अग्निवीर वायु (Agniveer Vayu) |
बैच | 02/2026 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 11 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2025 |
वेबसाइट | agnipathvayu.cdac.in |
पात्रता मानदंड | Agniveervayu Eligibility Criteria 2025
विज्ञान वर्ग के लिए:
-
12वीं पास गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ, न्यूनतम 50% अंकों के साथ।
-
इंजीनियरिंग डिप्लोमा (3 वर्षीय) – मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सीएस, इंस्ट्रूमेंटेशन या IT में, कम से कम 50% अंक सहित।
-
डिप्लोमा में अंग्रेजी विषय पढ़ा हो और उसमें 50% अंक प्राप्त किए हों।
-
यदि डिप्लोमा में अंग्रेजी नहीं था, तो 10वीं में अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य हैं।
अन्य विषयों के लिए:
-
किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास, न्यूनतम 50% अंक, साथ ही अंग्रेजी में 50% अंक।
-
2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो और 10वीं/12वीं में अंग्रेजी में 50% अंक हों।
वेतनमान और भत्ते | Agniveervayu Salary 2025
वर्ष | मासिक वेतन |
---|---|
पहला वर्ष | ₹30,000 |
दूसरा वर्ष | ₹33,000 |
तीसरा वर्ष | ₹36,500 |
चौथा वर्ष | ₹40,000 |
साथ में रिस्क, हार्डशिप, ड्रेस, राशन और यात्रा भत्ता।
DA और MSP लागू नहीं होंगे।
₹48 लाख का बीमा कवर भी मिलेगा।
प्रति वर्ष 30 दिन की छुट्टी और मेडिकल छुट्टियां भी।
चार साल बाद क्या मिलेगा?
-
सेवा निधि फंड – ₹10.4 लाख (सरकार और अग्निवीर दोनों की समान भागीदारी)
-
कौशल प्रमाण पत्र – भारतीय वायुसेना में सेवा के अनुभव का प्रमाण
-
नौकरी का मौका – 25% अग्निवीरों को स्थायी नियुक्ति का अवसर
आयु सीमा | Age Limit
-
उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए।
-
अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया | Agniveervayu Selection Process
-
चरण 1: ऑनलाइन परीक्षा
-
चरण 2: फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), Adaptability Test 1 और 2
-
चरण 3: मेडिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
शारीरिक योग्यता मानदंड | Physical Standards
मापदंड | पुरुष | महिला |
---|---|---|
कद | 152.5 सेमी | 152 सेमी |
सीना (पुरुष) | 77 सेमी (5 सेमी फुलाव) | – |
वजन | आयु व कद के अनुसार | |
दृष्टि | 6/6 से 6/12 तक | |
सुनने की क्षमता | दोनों कान से 6 मीटर की दूरी से तेज आवाज सुनाई दे | |
टैटू | केवल हथेली से कोहनी के अंदरूनी हिस्से तक टैटू स्वीकार्य |
जरूरी जानकारी
-
अग्निवीर वायु एक विशेष रैंक होगी।
-
चार साल से पहले सेवा छोड़ना संभव नहीं होगा।
-
25% चयनित उम्मीदवारों को एयरमैन रैंक में स्थायी नौकरी दी जा सकती है।
आवेदन शुल्क
-
सभी वर्गों के लिए शुल्क: ₹550/-
-
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन कैसे करें? | How to Apply
-
agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर जाएं।
-
“Announcement” टैब पर क्लिक करें।
-
“Advertisement for AGNIVEERVAYU INTAKE 02/2026” के आगे [CLICK HERE] पर क्लिक करें।
-
नोटिफिकेशन पढ़ें और योग्यता जांचें।
-
वापस जाकर “ONLINE REGISTRATION” लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें।
-
फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
हेल्पलाइन
-
संपर्क नंबर: 011-25694209 / 25699606
-
आधिकारिक वेबसाइट: agnipathvayu.cdac.in
Read More :- बिहार विशेष शिक्षक भर्ती 2025: पूरी तैयारी गाइड, सिलेबस, योग्यता और टाइम टेबल
लेखक परिचय – [Teribook]
नाम: रोहित कुमार
पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [Teribook.com]
अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।
मेरे बारे में:
नमस्कार!
मैं रोहित कुमार, [Teribook] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।