Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने लैब टेक्निशियन भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 22 जून 2025 को होगी। इस परीक्षा के जरिए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगर पालिका परिषद और औषधि नियंत्रण विभाग के अधीन अस्पतालों, डिस्पेंसरी और स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्तियां की जाएंगी।
परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास अपनी तैयारी को निर्णायक मोड़ देने के लिए लगभग डेढ़ माह का समय शेष है। परीक्षा से पहले का यह दौर प्रभावी ढंग से अपनी तैयारी को पुख्ता करने का है। विज्ञान, विश्लेषणात्मक कौशल एवं तकनीकी सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित कर परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। परीक्षा के दौरान किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाए, इसकी जानकारी यहां दी जा रही है।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया को ऐसे समझें
● इस पद पर चयन के लिए टियर-1 (स्तरीय-1) परीक्षा आयोजित जाएगी, अर्थात् लिखित परीक्षा एक ही चरण में ली जाएगी। साक्षात्कार नहीं होगा।
● एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसके दो भाग होंगे। इनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होंगे।
● पहला भाग कुल 100 अंकों का होगा। इसमें पांच खंड होंगे। प्रत्येक खंड 20 अंकों का होगा।
● पहले भाग में सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, अंकगणितीय और संख्यात्मक क्षमता, हिंदी भाषा समझ और अंग्रेजी भाषा समझ से प्रश्न पूछे जाएंगे।
● दूसरा भाग भी 100 अंक का होगा। इसमें पद से जुड़े विषय और कार्यक्षेत्र से संबंधित बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।
● परीक्षा अवधि दो घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: ये होगा पाठ्यक्रम
● सामान्य जागरूकता : इसके अंतर्गत सामयिकी, खेल, इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र, वैज्ञानिक अनुसंधान आदि क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न होंगे।
● सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति : इसके जरिये परीक्षार्थी के विश्लेषणात्मक और तार्किक तर्क का परीक्षण किया जाता है। यह खंड उनके सोचने-समझने और समस्याओं को हल करने की क्षमता का परीक्षण करता है।
● अंकगणितीय और संख्यात्मक क्षमता : यह खंड गणितीय कौशल की जांच-परख करता है। इसके तहत सरलीकरण, दशमलव और भिन्न, डेटा व्याख्या, लाभ और हानि, समय और दूरी, प्रतिशत और औसत जैसे विषय शामिल हैं। इन्हें हल करने के लिए महत्वूर्ण सूत्रों और तकनीकों का ध्यान रखना होगा।
● हिंदी भाषा एवं समझ : इस खंड में अभ्यर्थियों की हिंदी भाषा और व्याकरण की समझ का परीक्षण किया जाएगा। इसमें संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, क्रिया विशेषण, विशेषण, काल, वाक्य निर्माण और वाक्य सुधार जैसे विषय शामिल होते हैं।
● अंग्रेजी भाषा एवं समझ : इस खंड में अंग्रेजी व्याकरण, शब्द शक्ति और ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है। इसके तहत वाक्य सुधार, वाक्य विन्यास, वाक्य संरचना, समानार्थी शब्द, विलोम शब्द जैसे विषयों का परीक्षण किया जाता है। अंग्रेजी व्याकरण और शब्दावली का ज्ञान आपको अच्छे अंक दिला सकता है।
● मुख्य विषय : लैब टेक्निशियन (ग्रुप-III और IV) परीक्षा मुख्यतः प्रयोगशाला विज्ञान के सिद्धांतों पर केंद्रित होता है। इसमें रसायन शास्त्र, क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री, संचार तकनीक, कंप्यूटर परिचय, ब्लड बैंकिंग, ईसीजी और मेडिकल प्रयोगशाला प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: मुख्य विषय से जुड़े कुछ टॉपिक्स की तैयारी के लिए टिप्स
● रसायन शास्त्र की तैयारी के लिए मूल अवधारणाओं, यानी रसायनों, प्रतिक्रियाओं और रासायनिक सूत्र जैसे महत्वपूर्ण अवधारणाओं को समझें।
● क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी के लिए सूक्ष्मजीवों, संक्रमण और रोगजनकों के बारे में बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
● क्लिनिकल हेमेटोलॉजी के लिए बुनियादी अवधारणाओं- रक्त कोशिकाओं के प्रकार और प्लेटलेट्स के बारे में ध्यान दें। साथ ही रक्त विकारों, जैसे कि एनीमिया, ल्यूकेमिया और अन्य रक्त विकारों के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र करें और रक्त परीक्षणों के विभिन्न प्रकार को समझें।
● ब्लड बैंकिंग पाठ्यक्रम कवर करने के लिए रक्त बैंकिंग से संबंधित विभिन्न विषयों, जैसे कि रक्त समूह, एंटीजन, एंटीबॉडी, रक्त भंडारण, रक्त घटक, रक्त उत्पाद और रक्त बैंक संचालन को समझें।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: मुख्य विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम
● रसायन शास्त्र : विभिन्न पदार्थों/ विलयनों/ क्षारों/ अम्लों आदि के रासायनिक गुण।
● एनाटोमी एंड फिजियोलॉजी : मानव शरीर, शारीरिक भागों, संरचनाओं और शारीरिक कार्यों का ज्ञान।
● क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी : सैंपल (नमूने) संग्रह का तकनीकी ज्ञान, उनका प्रसंस्करण और विभिन्न रोगजनकों की पहचान।
● क्लिनिकल हेमेटोलॉजी: नियमित नैदानिक XXप्रयोगशाला जांच (रक्त, मूत्र आदि)
● क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी : नैदानिक XXनमूनों के संग्रह और उनके प्रसंस्करण की तकनीकें, डेटा रिकॉर्ड करना।
● ब्लड बैंकिंग: रक्त समूहीकरण का महत्व, रक्तदाता की पहचान करना और रक्त संग्रह करना
● कंप्यूटर का परिचय
● चिकित्सा प्रयोगशाला प्रबंधन और नीति: विभिन्न नैदानिक XXप्रयोगशालाओं का आयोजन करना, जैसे नैदानिक XXक्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी आदि। साथ ही रासायनिक अभिकर्मकों और उपकरणों की खरीद के संबंध में जानकारी देना।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: ये हैं पद से जुड़ी भूमिकाएं
लैब टेक्निशियन (ग्रुप III/ग्रुप IV) दोनों ही प्रयोगशाला में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारियां एक-दूसरे से थोड़ी भिन्न होती हैं।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: लैब टेक्निशियन (ग्रुप III) की भूमिका
नमूनों को एकत्र कर परीक्षण और विश्लेषण करना: लैब टेक्निशियन रोगियों के रक्त, यूरिन और अन्य जैविक नमूनों को इकट्ठा करते हैं और उन्हें प्रयोगशाला में भेजते हैं। उनका परीक्षण और विश्लेषण भी करते हैं।
प्रयोगशाला उपकरणों का रखरखाव और उपयोग: वे परीक्षण के लिए आवश्यक प्रयोगशाला उपकरणों का रखरखाव और संचालन करते हैं, जैसे कि माइक्रोस्कोप, सेंट्रीफ्यूज और अन्य विश्लेषण उपकरण।
रिपोर्ट तैयार करना: परीक्षण के परिणामों को रिकॉर्ड करते हैं और रिपोर्ट तैयार कर संबंधित चिकित्सक को मुहैया कराते हैं।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: लैब टेक्निशियन (ग्रुप IV) की भूमिका
प्रयोगशाला संचालन: वे प्रयोगशाला को व्यवस्थित और संचालित करते हैं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं।
सामग्री का प्रबंधन: वे प्रयोगशाला में सामग्रियों का प्रबंधन करते हैं। जैसे-रसायनों और अन्य उपकरणों का प्रबंधन करना।
प्रसंस्करण और भंडारण: वे नमूनों को संसाधित करते हैं और उन्हें संग्रहीत करते हैं।
तकनीकी सहायता प्रदान करना:अन्य लैब टेक्निशियन को तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं।
सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना: प्रयोगशाला में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हैं ।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: लैब टेक्निशियन के लिए अनिवार्य कार्य कौशल
विज्ञान में मजबूत पृष्ठभूमि हो: विज्ञान, विशेष तौर पर जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान में मजबूत होना आवश्यक है।
प्रयोगशाला तकनीकों से संबंधित ज्ञान: प्रयोगशाला तकनीकों और उपकरणों के इस्तेमाल की सही जानकारी हो।
विश्लेषणात्मक एवं समस्या समाधान कौशल: डेटा का विश्लेषण करने और निष्कर्ष निकालने की क्षमता होनी चाहिए। समस्याओं का समाधान करने की क्षमता होनी चाहिए, जैसे कि जब उपकरणों में खराबी होती है या परीक्षण के परिणाम असामान्य होते हैं।
संवाद कौशल: चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने में दक्ष होना चाहिए।
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: परीक्षा की तिथि
22 जून 2025
Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) Recruitment 2025: समय
दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक
Read More :- state health committee bihar Recruitment 2025: ऐसे करें तैयारी।